महापर्व छठ पर उमड़ी आस्था की भीड़

Updated:
विज्ञापन

गुमला : गुमला जिले में छठ पर्व भक्तिमय माहौल में मनाया गया. आस्था, विश्वास, पवित्रता, शुद्धता व आत्मीयता के साथ डूबते व उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया. इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का महाकुंभ भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ. छठव्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और सुख-शांति की कामना की. जिले […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला जिले में छठ पर्व भक्तिमय माहौल में मनाया गया. आस्था, विश्वास, पवित्रता, शुद्धता व आत्मीयता के साथ डूबते व उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया. इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का महाकुंभ भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ. छठव्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और सुख-शांति की कामना की. जिले के सभी 12 प्रखंडों में स्थित छठ घाट, तालाब व नदियों में आस्था की भीड़ उमड़ी. शनिवार को डूबते व रविवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
शहर के सिसई रोड छठ तालाब, वन तालाब, मुरली बगीचा व नागफेनी कोयल तट पर हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी. सभी लोगों ने पूरे श्रद्धा व विश्वास के साथ भुवन भास्कर की पूजा-अर्चना की. अर्घ्य के बाद प्रसाद वितरण किया गया. छठव्रती के हाथों से प्रसाद लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. छठ तालाब और घाट के पास मेले जैसा दृश्य था. तालाब के चारों ओर भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी. अन्य वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष छठ पूजा करनेवालों में इजाफा हुआ है.
इस कारण शहर के सभी तालाबों में भीड़ देखी गयी. गुमला शहर में प्रसाद वितरण व दौरा सूप घर में रखने के बाद छठव्रती देवी मंडप मंदिर पहुंचे. जहां देवी मां की पूजा-अर्चना की. देवी मंडप मंदिर में छठव्रतियों की भीड़ थी. पूजा के बाद घर में प्रसाद खाने व खिलाने का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा.
लोगों ने जम कर की आतिशबाजी
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ गुमला जिले के सभी छठ घाट व तालाब आतिशबाजी से गूंज उठा. बच्चे हो या उम्र दराज लोग. सभी ने जम कर आतिशबाजी की. आसमान में छूटते रंग-बिरंगी आतिशबाजी लोगों को खूब भा रही थी. वहीं दीपावली के बाद गुमला में छठ पर्व के अंतिम दिन जुआ खेलने की परंपरा को लोगों ने बरकरार रखा. शहर में कई स्थानों पर जुआ हुआ.
हरे रामा, रामा रामा, हरे हरे..
छठ तालाब व घाटों के समीप सामाजिक संगठनों ने 12 घंटे का अखंड हरिकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया़ जहां रातभर श्रद्धालु भगवान की स्तुति करते नजर आये. शाम पांच बजे से सुबह छह बजे तक पूरा शहर हरे रामा, रामा रामा, हरे हरे.. के सुमधुर भजनों से गूंजता रहा. सिसई रोड छठ तालाब के समीप न्यू विशाल क्लब गुमला द्वारा 12 घंटे का अखंड़ हरिकीर्तन का आयोजन किया गया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola