पोल में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2019 1:02 AM
गुमला : गुमला शहर से 10 किमी दूर स्थित झारखंड डीपा के समीप सड़क हादसे में पालकोट प्रखंड के वीर कुंवर टोली निवासी अमर राम (22) की घटना स्थल पर मौत हो गयी, जबकि गुमला शहर के डिस्नरी मुहल्ला निवासी चंदन वर्मा (21) गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक बाइक […]
गुमला : गुमला शहर से 10 किमी दूर स्थित झारखंड डीपा के समीप सड़क हादसे में पालकोट प्रखंड के वीर कुंवर टोली निवासी अमर राम (22) की घटना स्थल पर मौत हो गयी, जबकि गुमला शहर के डिस्नरी मुहल्ला निवासी चंदन वर्मा (21) गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक बाइक से गुमला से पालकोट की ओर जा रहे थे.
उसी क्रम में झारखंड डीपा के समीप नियंत्रण खोकर पोल में टकरा गये, जिससे घटना स्थल पर बाइक चालक अमर राम की मौत हो गयी, जबकि चंदन वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल चंदन वर्मा को गुमला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने रांची रिम्स रेफर कर दिया. इस संबंध में मृतक अमर के जीजा मनोज राम ने बताया कि ये लोग गुमला से पालकोट की ओर जा रहे थे. उसी क्रम में सड़क हादसा हुआ है. अमर गुमला में रह कर टेंट हाउस में काम करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










