ePaper

गुमला : रात में पूजा कर रहे युवक को तांत्रिक समझ मार डाला

Updated at : 16 Sep 2019 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला : रात में पूजा कर रहे युवक को तांत्रिक समझ मार डाला

गुमला : गुमला थाना के बरिसा गांव में शनिवार रात ग्रामीणों ने एतवा उरांव (45) की अंधविश्वास में पीट-पीट कर हत्या कर दी. एतवा पूर्णिमा की रात को सरना स्थल पर पूजा करने गया था. ग्रामीणों को लगा कि जादू-टोना सीखने के लिए कोई तांत्रिक पूजा कर रहा है. इससे गांव पर कोई संकट आ […]

विज्ञापन
गुमला : गुमला थाना के बरिसा गांव में शनिवार रात ग्रामीणों ने एतवा उरांव (45) की अंधविश्वास में पीट-पीट कर हत्या कर दी. एतवा पूर्णिमा की रात को सरना स्थल पर पूजा करने गया था. ग्रामीणों को लगा कि जादू-टोना सीखने के लिए कोई तांत्रिक पूजा कर रहा है. इससे गांव पर कोई संकट आ जायेगा. इसके बाद ग्रामीण एकजुट हुए और सरना स्थल पहुंच कर एतवा की हत्या कर दी. रविवार सुबह सूचना मिलने पुलिस घटनास्थल पर पहुंची़
मृतक के परिजनों के बयान पर गांव के 15 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. एतवा का छोटा बेटा चंद्रकेश्वर उरांव ने बताया कि उसके पिता शनिवार की रात पूर्णिमा पर गांव के सरना स्थल पर पूजा करने गये थे. मैं व मेरी बहन संगीता कुमारी पिता को सरना स्थल तक छोड़ने गये थे.
सरना स्थल पर पहुंचने के बाद पिता ने कहा कि पूजा करने में करीब आधा घंटा लगेगा तुम लोग घर लौट जाओ. पिता के कहने पर भाई-बहन सरना स्थल से लौट गये. देर रात जब पिता घर नहीं लौटेे, तो परिजन उन्हें बुलाने सरना स्थल गये. वहां पहुंचते ही सबकी नजर खून से लथपथ एतवा पर पड़ी. लोगों ने जमीन पर गिरे एतवा को उठाने की कोशिश की तो उसे मृत पाया. उसकी सांसें नहीं चल रही थी. चंद्रकेश्वर ने कहा कि ग्रामीणों ने मिल कर उसके पिता की हत्या कर दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola