पुलिस वाला बता चार ट्रक चालकों को लूटा

गुमला : गुमला शहर के सदर अस्पताल गेट के समीप दो बाइक सवार अपराधियों ने अपने को पुलिस वाला बता कर चार ट्रक चालकों से गुरुवार की सुबह 3.55 बजे लूटपाट की है. ट्रक चालकों से 1200 रुपये की लूटपाट की गयी. ट्रक नंबर सीजी 07 एजेड-9855 का शीशा तोड़ दिया गया. सीजी 07 सीबी-1255 […]
गुमला : गुमला शहर के सदर अस्पताल गेट के समीप दो बाइक सवार अपराधियों ने अपने को पुलिस वाला बता कर चार ट्रक चालकों से गुरुवार की सुबह 3.55 बजे लूटपाट की है. ट्रक चालकों से 1200 रुपये की लूटपाट की गयी. ट्रक नंबर सीजी 07 एजेड-9855 का शीशा तोड़ दिया गया. सीजी 07 सीबी-1255 के चालक कांत प्रसाद (आरा निवासी), ट्रक नंबर सीजी 07 एजेड 9855 के चालक औरंगाबाद निवासी मंटू कुमार, ट्रक नंबर सीजी 07 एडब्ल्यू-1355 के चालक सुनील सिंह (सासाराम निवासी) व सीजी 07 एवाइ-6555 के चालक संतोष सिंह के साथ मारपीट की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




