गुमला : हत्या कर शव जलाया, फिर नदी में फेंका

Updated at : 02 Sep 2019 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला : हत्या कर शव जलाया, फिर नदी में फेंका

दुर्जय पासवान, गुमला गुमला जिला अंतर्गत रायडीह थाना के पीबो पंचायत स्थित मरदा नदी के समीप केरवा दाड़ी से पुलिस को सोमवार की रात सात बजे एक महिला का शव होने की जानकारी मिली. महिला की हत्या कर उसका शव जला दिया गया है. शव की पहचान नहीं हुई है. नदी में होने के कारण […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला

गुमला जिला अंतर्गत रायडीह थाना के पीबो पंचायत स्थित मरदा नदी के समीप केरवा दाड़ी से पुलिस को सोमवार की रात सात बजे एक महिला का शव होने की जानकारी मिली. महिला की हत्या कर उसका शव जला दिया गया है. शव की पहचान नहीं हुई है. नदी में होने के कारण पुलिस शव को बरामद नहीं कर सकी है. हालांकि पुलिस का कहना है कि काफी लंबे समय से शव फेंके होने के कारण शव सड़ गया है. रात होने के कारण शव की पहचान नहीं हो सकी है.

जानकारी के अनुसार सोमवार को ग्रामीणों ने मरदा नदी के केरवाडाडी़ में एक महिला का शव देखा. शव देखे जाने की सूचना रायडीह थाना को दिया गया. रात हेने के करण शव को नदी से नहीं निकाला जा सका है. रायडीह थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने बताया कि शव पांच फीट गहरे पानी में है. अधिक अंधेरा होने के कारण शव को अभी नहीं निकाला जा सका है. शव मंगलवार की सुबह को निकाला जायेगा. शव को देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि यह किसी महिला का शव है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola