गुमला में किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या
गुमला : गुमला सदर थाना के डेवीडीह गांव निवासी 16 वर्षीया रूपा कुमारी (बदला नाम) की गुरुवार की रात अपराधियों ने दुष्कर्म करने के बाद पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. शुक्रवार की सुबह पुलिस सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंची. शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में […]
गुमला : गुमला सदर थाना के डेवीडीह गांव निवासी 16 वर्षीया रूपा कुमारी (बदला नाम) की गुरुवार की रात अपराधियों ने दुष्कर्म करने के बाद पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. शुक्रवार की सुबह पुलिस सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंची. शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी राजकीय मवि डेवीडीह में वर्ग आठवीं की छात्रा थी. गुरुवार की रात आठ बजे गांव के ही बंधु उरांव के घर शिक्षक दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी करने गयी थी.
आपके शहर में
प्रैक्टिस कर वह अपनी सहेलियों के साथ लौट रही थी. इसी क्रम में गांव के महावीर उरांव के घर मोबाइल चार्ज करने के चली गयी. इसी बीच उसकी सारी सहेली घर चली गयी. इसके बाद उसकी बेटी नहीं लौटी. सुबह को सरना डाड़ी स्थित बिरसई उरांव के खेत में उसका शव बरामद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए