छात्रावास प्रमुख सत्यनारायण व उपप्रमुख बने रामेश्वर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2019 1:34 AM

विज्ञापन

सिसई : आदिवासी कॉलेज छात्रावास सिसई में मंगलवार को छात्रों की बैठक हुई. अध्यक्षता रामबली उरांव ने की. बैठक में छात्रावास में रहनेवाले छात्रों की समस्या पर विचार-विमर्श किया गया. छात्रों ने कहा कि छात्रावास में पेयजल, शौचालय व बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं है. कई बार जिला कल्याण पदाधिकारी गुमला को आवेदन दिया गया […]

विज्ञापन

सिसई : आदिवासी कॉलेज छात्रावास सिसई में मंगलवार को छात्रों की बैठक हुई. अध्यक्षता रामबली उरांव ने की. बैठक में छात्रावास में रहनेवाले छात्रों की समस्या पर विचार-विमर्श किया गया. छात्रों ने कहा कि छात्रावास में पेयजल, शौचालय व बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं है. कई बार जिला कल्याण पदाधिकारी गुमला को आवेदन दिया गया है.

परंतु कोई पहल नहीं की गयी है. छात्रावास अधीक्षक प्रो मांगे उरांव ने कहा कि संसाधन का अभाव तो है. समस्या आते-जाते रहती है. छात्र अनुशासन में रह कर शैक्षणिक माहौल बना कर पढ़ाई करें. समस्या के समाधान का प्रयास होगा. छात्रावास अधीक्षक व सहायक छात्रावास अधीक्षक प्रो बंधु भगत की देखरेख में सत्र 2019-20 के लिए छात्रावास संचालन समिति का गठन किया गया.

इसमें छात्र प्रमुख सत्यनारायण लकड़ा, उप छात्र प्रमुख रामेश्वर उरांव, अनुशासन मंत्री प्रकाश उरांव, मनकू उरांव, सफाई मंत्री सोमरा उरांव, छोटू उरांव, खेलमंत्री अनिल उरांव, बुंधमन उरांव को मनोनीत किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola