पैसा भुगतान की मांग, नहीं तो एमडीएम बंद करने की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

गुमला : राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय तपकारा की संयोजिका फुलमनी धनवार ने गुमला उपायुक्त को आवेदन देकर एमडीएम का बकाया पैसा दिलाने की मांग की है. मांग पूरी नहीं होने पर एमडीएम बंद करने की चेतावनी दी है. फुलमनी ने बताया कि विद्यालय में ग्राम शिक्ष समिति एवं सरस्वती वाहिनी (माता समिति) की देखरेख में […]

विज्ञापन

गुमला : राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय तपकारा की संयोजिका फुलमनी धनवार ने गुमला उपायुक्त को आवेदन देकर एमडीएम का बकाया पैसा दिलाने की मांग की है. मांग पूरी नहीं होने पर एमडीएम बंद करने की चेतावनी दी है. फुलमनी ने बताया कि विद्यालय में ग्राम शिक्ष समिति एवं सरस्वती वाहिनी (माता समिति) की देखरेख में विद्यालय के बच्चों को सुचारू रूप से एमडीएम दिया जा रहा है, परंतु लंबे समय से समिति काे एमडीएम का पैसा भुगतान नहीं किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वर्तमान में लगभग 90 हजार रुपये बकाया है. पैसा नहीं मिलने के कारण फल व अंडा का पैसा दुकानदार को नहीं दे पा रही हूं. फुलमनी ने बताया कि इससे पहले बीइइओ के पास भी गयी थी. पैसा नहीं मिलने पर एमडीएम बंद करने की बात कही थी. उस समय बीइइओ ने कहा कि पैसा भुगतान हो जायेगा. एमडीएम सुचारू रखे, परंतु आज तक पैसा नहीं मिला है. पैसे के अभाव में एमडीएम चलाने में भारी परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola