पेड़ से गिरी महिला, बेटी के सामने तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

बसिया : बसिया थाना क्षेत्र के कारालोया गांव की अनिता देवी की गुरुवार को पेड़ से गिरने से मौत हो गयी. वह महुआ के पेड़ पर डोरी तोड़ने के लिए चढ़ी थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह पेड़ से गिर गयी, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. जिस समय सुनीता […]

विज्ञापन

बसिया : बसिया थाना क्षेत्र के कारालोया गांव की अनिता देवी की गुरुवार को पेड़ से गिरने से मौत हो गयी. वह महुआ के पेड़ पर डोरी तोड़ने के लिए चढ़ी थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह पेड़ से गिर गयी, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. जिस समय सुनीता पेड़ से गिरी, उस पेड़ के नीचे उसकी पांच वर्षीया बेटी अनुजा कुमारी बैठी हुई थी, जो अपनी मां के पेड़ से नीचे उतरने का इंतजार कर रही थी. लेकिन अचानक अपनी मां को पेड़ से नीचे गिरता देख वह रोने लगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कुछ देर तक अनिता का सांस चला, इसके बाद अपनी बेटी की आंखों के सामने उसने दम तोड़ दिया. जब शाम तक अनिता घर नहीं पहुंची, तो परिजन व गांव के लोग अनिता को खोजने निकले. पेड़ के समीप पहुंचे, तो अनिता को मृत पाया और बच्ची को रोते हुए देखा. ज्ञात हो कि मृतका अनिता देवी के पति सुरजन सिंह की पांच वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है.

अनिता अपने घर में सास लाली देवी के साथ रहती थी. अब परिवार में मृतका की पुत्री एवं सास ही रह गयी हैं. काफी गरीब परिवार है. जीविका का कोई साधन नहीं है. ग्रामीणों ने गांव में ग्राम सभा की बैठक कर अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया और शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola