सात वर्ष बाद वीर शिवाजी संघ ने की पूजा

Updated:
विज्ञापन

गुमला : इस वर्ष रामनवमी जुलूस में वीर शिवाजी संघ शास्त्री नगर गुमला भी भाग लेगा. सात वर्ष पहले अपरिहार्य कारणों से संघ ने जुलूस में भाग लेना बंद कर दिया था, लेकिन इस वर्ष बैठक में लोगोंं की राय के बाद सभी लोगों ने जुलूस में भाग लेने का निर्णय लिया है. इसके लिए […]

विज्ञापन

गुमला : इस वर्ष रामनवमी जुलूस में वीर शिवाजी संघ शास्त्री नगर गुमला भी भाग लेगा. सात वर्ष पहले अपरिहार्य कारणों से संघ ने जुलूस में भाग लेना बंद कर दिया था, लेकिन इस वर्ष बैठक में लोगोंं की राय के बाद सभी लोगों ने जुलूस में भाग लेने का निर्णय लिया है. इसके लिए मंगलवार की रात को शास्त्री नगर में संघ के पदाधिकारियों द्वारा अखाड़ा की पूजा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए. वहीं संघ के नेतृत्व के लिए कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें मुख्य संरक्षक राधामोहन साहू, संरक्षक नारायण भगत, सुरेश जायसवाल, जगतपाल ओहदार, विजय शंकर दास, संजय जायसवाल, कपिल राम, भोला सिंह हैं. वहीं अध्यक्ष शिवदयाल गोप, उपाध्यक्ष शिवम् जायसवाल एवं अशोक यादव को बनाया गया है. सचिव अशोक मंडल, सह सचिव सुमन कुमार एवं विनोद गोप, कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी, बाजा प्रभारी दुर्गा सिंह एवं शंकर राम होंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola