चोरहा गांव : संदेहास्पद स्थिति में स्कूली बच्चे की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2019 12:56 AM
गुमला : बिशुनपुर प्रखंड के जतरा टाना भगत विद्या मंदिर बिशुनपुर की कक्षा दूसरी का छात्र बंदुवा चोरहा गांव निवासी फुलचंद खेरवार के बेटे दिकदोर खेरवार की बुधवार को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है. पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा […]
गुमला : बिशुनपुर प्रखंड के जतरा टाना भगत विद्या मंदिर बिशुनपुर की कक्षा दूसरी का छात्र बंदुवा चोरहा गांव निवासी फुलचंद खेरवार के बेटे दिकदोर खेरवार की बुधवार को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है. पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि छात्र की मौत कैसे हुई है.
वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक के पिता फुलचंद खेरवार ने बताया कि उसका बेटा जतरा टाना भगत विद्या मंदिर बिशुनपुर के छात्रावास में रह कर पढ़ाई करता था. पांच मार्च की शाम उसे बुखार हो गया था, जिसकी जानकारी प्राचार्य सोमरा उरांव द्वारा छह मार्च की सुबह दी गयी. मैं रांची में था. रांची में रह कर रिक्शा चलाता हूं.
पूछताछ में पता चला कि बिशुनपुर से सदर अस्पताल गुमला लाने के क्रम में मेरे बेटे की मौत हो गयी. स्कूल के सहायक शिक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मैं बुधवार को स्कूल में कक्षा ले रहा था, तभी पता चला कि दिकदोर की तबीयत खराब हो गयी है. प्राचार्य द्वारा मुझे दिकदोर को गुमला सदर अस्पताल ले जाने को कहा गया. अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










