दुकान से डेढ़ लाख के कपड़ा की चोरी

Updated:
विज्ञापन

गुमला : गुमला थाना से आधा किमी दूरी पर स्थित पटेल चौक लोहरदगा रोड स्थित राजेश साहू के मनपसंद गारमेंट में बुधवार की रात चोरी हो गयी. चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये के कपड़ा की चोरी कर ली. चोरों ने दुकान के पीछे स्थित घर की छत से दुकान में प्रवेश किया. गुरुवार की […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला थाना से आधा किमी दूरी पर स्थित पटेल चौक लोहरदगा रोड स्थित राजेश साहू के मनपसंद गारमेंट में बुधवार की रात चोरी हो गयी. चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये के कपड़ा की चोरी कर ली. चोरों ने दुकान के पीछे स्थित घर की छत से दुकान में प्रवेश किया. गुरुवार की सुबह दुकान संचालक राजेश साहू ने दुकान खोली, तो चोरी होने की जानकारी मिली.

आपके शहर में

विज्ञापन

राजेश ने गुमला थाना को फोन में दुकान में चोरी की सूचना दी. राजेश साहू ने बताया कि सुबह दुकान खोलने पर देखा कि दुकान में रखे कपड़े बिखरे पड़े हुए हैं और कई स्थानों से कपड़े गायब हैं. जब दुकान की छत पर जाकर देखा तो, वहां पर भी कुछ कपड़े बिखरे पड़े थे. करीब 80 जींस, 50 शर्ट के अलावा अन्य कपड़े की चोरी हुई है, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola