गुमला : आठवीं की छात्रा से गैंगरेप, पीड़िता सदर अस्पताल में भर्ती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Feb 2019 7:10 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : गुमला प्रखंड के एक गांव में आठवीं कक्षा की छात्रा (15) से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. दुष्कर्म के दौरान पीड़िता का दाहिना हाथ टूट गया है. उसे बुधवार की रात को गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर ने उसके हाथ में प्लास्टर चढ़ाया है. पीड़िता […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला प्रखंड के एक गांव में आठवीं कक्षा की छात्रा (15) से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. दुष्कर्म के दौरान पीड़िता का दाहिना हाथ टूट गया है. उसे बुधवार की रात को गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर ने उसके हाथ में प्लास्टर चढ़ाया है. पीड़िता के अनुसार, चार युवकों ने अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया है.
दुष्कर्म की घटना एक सप्ताह पहले घटी है, परंतु घर में बड़ी बहन की शादी थी. इस कारण लोकलाज के डर से छात्रा टूटे हाथ का दर्द सहते हुए घर में ही पड़ी रही. शादी के बाद छात्रा को गुमला अस्पताल लाया गया. इधर, घटना की सूचना गुमला थाना प्रभारी राकेश कुमार को दी गयी है. पीड़िता ने गांव के मोटू उरांव, बंधना उरांव, रवींद्र उरांव व मोच्छू उर्फ दीपक उरांव को आरोपी बनाया है.
पीड़िता ने बताया है कि एक सप्ताह पूर्व उसकी दीदी की शादी को लेकर घर में मड़वा-भात का कार्यक्रम था. मड़वा-भात होने के बाद सभी लोग घर में सो गये थे. इसी बीच रात को बाथरूम जाने के लिए मैं घर के पीछे गयी, तभी चारों युवकों ने अगवा कर दुष्कर्म किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




