शादी से लौट रहे गाड़ी मालिक की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2019 3:28 AM
घाघरा/सिसई : घाघरा थाना क्षेत्र के महुगांव मोड़ के समीप हथियारबंद सात अपराधियों ने कार मालिक सिसई प्रखंड के डाड़हा गांव के दिनेश साहू (30) की बुधवार की रात गोली मार कर हत्या कर दी. गाड़ी बुक होने के बाद दिनेश महुगांव चुंदरी में एक शादी समारोह में कार लेकर गया था. रात को लौटने […]
घाघरा/सिसई : घाघरा थाना क्षेत्र के महुगांव मोड़ के समीप हथियारबंद सात अपराधियों ने कार मालिक सिसई प्रखंड के डाड़हा गांव के दिनेश साहू (30) की बुधवार की रात गोली मार कर हत्या कर दी. गाड़ी बुक होने के बाद दिनेश महुगांव चुंदरी में एक शादी समारोह में कार लेकर गया था. रात को लौटने के क्रम में अपराधियों ने बीच सड़क पर गाड़ी रुकवायी, फिर दिनेश को गाड़ी से उतार कर दोनों हाथ बांध दिया. इसके बाद सिर में गोली मार दी. दिनेश की हत्या से लोग डरे हुए हैं.
डड़हा से बारात आये लोगों ने कहा कि अगर इस प्रकार घाघरा इलाके में हत्या होगी, तो फिर हम अपने बेटे व बेटी की शादी इस क्षेत्र में नहीं करेंगे. लोगों ने कहा कि इस इलाके में दोबारा कभी बारात नहीं आयेंगे और न ही अपनी बेटी या फिर बेटा की शादी इस क्षेत्र में करेंगे. इस इलाके में अपराधियों की गतिविधि इतनी अधिक है कि शाम होते ही सड़क से गुजरने में डर लगने लगता है. कुछ लोगों ने कहा कि अपराधियों में कानून-व्यवस्था का डर खत्म हो गया है.
इधर, गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाया गया. ग्रामीणों ने कहा कि दिनेश साहू अपने गांव में छोटा होटल करके जीवन बसर करता था. उसके पास एक स्विफ्ट डिजायर कार भी थी, जिसे वह शादी समेत अन्य समारोह में भाड़े पर देता था. पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के सिर से एक बुलेट बरामद किया है.
गाड़ी में बैठी महिला से हो रही पूछताछ
मृतक के भाई दीपक कुमार साहू ने बताया कि मेरा भाई अपनी कार की बुकिंग कर छारदा से सुरेश उरांव का बारात लेकर चुंदरी महुगांव गया था. वह बुधवार की सुबह 9:30 बजे निकला था. उसके बाद शाम 5:30 बजे वह वहां से लौट रहा था. इसी क्रम में सात हथियारबंद अपराधियों ने बोलेरो से पीछा कर उसकी कार को रोका और कार से उतार कर गोली मार कर हत्या कर दी. उसने बताया कि उसके भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. जिस समय उसे गोली मारी गयी, उस समय छारदा निवासी बुधनी उरांव व उसके पांच नाबालिग बच्चे मौजूद थे. पुलिस उक्त महिला से पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










