पिता ने बेटी को बेचा, तस्कर ने दिल्ली में बेच दिया

Updated:
विज्ञापन

गुमला : कामडारा प्रखंड की 14 वर्षीय नाबालिग को उसके पिता द्वारा मानव तस्कर को बेचने का मामला प्रकाश में आया है. एक वर्ष पूर्व पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी को कामडारा के खंबिया निवासी चंदन पांडेय को बेच दिया था. बाद में चंदन पांडेय ने उक्त लड़की को दिल्ली के गुड़गांव में एक […]

विज्ञापन

गुमला : कामडारा प्रखंड की 14 वर्षीय नाबालिग को उसके पिता द्वारा मानव तस्कर को बेचने का मामला प्रकाश में आया है. एक वर्ष पूर्व पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी को कामडारा के खंबिया निवासी चंदन पांडेय को बेच दिया था. बाद में चंदन पांडेय ने उक्त लड़की को दिल्ली के गुड़गांव में एक घर में काम करने के लिए बेचा था. वहां मकान मालकिन द्वारा बच्ची को बराबर प्रताड़ित किया जाता था.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक दिन मौका पाकर नाबालिग घर से भाग कर दिल्ली पुलिस के पास जा पहुंची. दिल्ली पुलिस ने नाबालिग को दिल्ली से चाइल्ड लाइन होम भेज दिया, जहां करीब पांच माह तक वह रही. उसके बाद बुधवार को नाबालिग को गुमला सीडब्ल्यूसी लाया गया, जहां पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनीयी. सीडब्ल्यूसी के चेयरमेन शंभु सिंह ने बताया कि मामला जांच का विषय है. अगर पिता द्वारा इस प्रकार अपनी बच्ची को बेचा गया है, तो कार्रवाई अवश्य होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola