वह आठ माह की गर्भवती पत्नी को जला कर मारने का आरोपी भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला : गुमला थाना क्षेत्र के लांजी चौली गांव में गर्भवती सुनीता देवी को उसके ससुराल वालों ने छह फरवरी को जला कर मार डाला था. इस संबंध में मृतक के भाई बड़ेलाल साहू ने मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें उसने सुनीता के पति दिनेश साहू, देवर सिंटू साहू […]

विज्ञापन
गुमला : गुमला थाना क्षेत्र के लांजी चौली गांव में गर्भवती सुनीता देवी को उसके ससुराल वालों ने छह फरवरी को जला कर मार डाला था. इस संबंध में मृतक के भाई बड़ेलाल साहू ने मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें उसने सुनीता के पति दिनेश साहू, देवर सिंटू साहू व सास गीता देवी को आरोपी बनाया है.
पुलिस ने आरोपी पति दिनेश साहू को गिरफतार कर जेल भेज दिया, जबकि सिंटू व गीता फरार हैं. पुलिस इनकी तलाश कर रही है. दर्ज केस के अनुसार, इन लोगों ने दहेज में रुपये व मोटर साइकिल की मांग की थी.
जब सुनीता के घर वाले मांग पूरी नहीं कर सके, तो उसे जला कर मार डाला. बताया गया कि छह फरवरी की शाम करीब पौने सात बजे सुनीता बर्तन धो रही थी. बर्तन धोकर जैसे ही वह उठी, उस पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी गयी. कोई मदद नहीं मिलने से घर के चौखट के समीप उसकी मौत हो गयी. वह आठ माह के गर्भ से थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola