गुमला की बेटी से बनारस में दुष्कर्म बड़े पिता ने ही किया रिश्ता शर्मसार

Updated:
विज्ञापन

दुर्जय पासवान गुमला : गुमला की बेटी के साथ बनारस में दुष्कर्म किया गया. उसके ही बड़े पिता ने रिश्ते को शर्मसार किया. उसने अपनी ही नाबालिग भतीजी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. नाबालिग के साथ कई घिनौना काम भी हुआ है. लड़की के बयान के बाद आरोपी बड़े पिता को उम्रकैद की सजा हो […]

विज्ञापन
दुर्जय पासवान
गुमला : गुमला की बेटी के साथ बनारस में दुष्कर्म किया गया. उसके ही बड़े पिता ने रिश्ते को शर्मसार किया. उसने अपनी ही नाबालिग भतीजी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. नाबालिग के साथ कई घिनौना काम भी हुआ है. लड़की के बयान के बाद आरोपी बड़े पिता को उम्रकैद की सजा हो गयी है. अभी पीड़िता बनारस में सीडब्ल्यूसी के संरक्षण में है, लेकिन अब वह गुमला आना चाहती है.
उसने इसके लिए सीडब्ल्यूसी बनारस से घर पहुंचाने की गुहार लगायी है. इधर, गुमला में रह रहे पीड़िता के माता-पिता भी अपनी बेटी को देखना चाहते हैं. माता-पिता ने मंगलवार को गुमला सीडब्ल्यूसी को ज्ञापन सौंप अपनी बेटी को बनारस से लाने की गुहार लगायी है.
माता-पिता की मांग के बाद सीडब्ल्यूसी गुमला ने पीड़िता को बनारस से लाने की पहल शुरू कर दी है. इसके लिए सीडब्ल्यूसी की मजिस्ट्रेट टीम ने डीसीपीओ गुमला को पत्र लिखा है, जिसमें बनारस में घटित घटना की जानकारी देते हुए लड़की को बनारस से गुमला लाने के लिए कहा गया है. जानकारी के अनुसार, गुमला के रहने वाले माता-पिता गरीबी से जूझ रहे हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola