गुमला : दहेज की खातिर गुमला की बेटी रांची में प्रताड़ित, केस दर्ज

Updated at : 22 Nov 2018 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला : दहेज की खातिर गुमला की बेटी रांची में प्रताड़ित, केस दर्ज

रांची/गुमला : रांची के डोरंडा निवासी नेहा निगार उर्फ नेहा नाज (वर्तमान में आजाद बस्ती गुमला निवासी) ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए गुमला कोर्ट में केस किया है. केस में उसने पति मोहम्मद अजहर सिद्दीकी, ससुर मोहम्मद इम्तियाज सिद्दीकी, सास नाहिदा आलिया, ननद कनिज फातिमा (सभी डोरंडा थाना निवासी) […]

विज्ञापन

रांची/गुमला : रांची के डोरंडा निवासी नेहा निगार उर्फ नेहा नाज (वर्तमान में आजाद बस्ती गुमला निवासी) ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए गुमला कोर्ट में केस किया है. केस में उसने पति मोहम्मद अजहर सिद्दीकी, ससुर मोहम्मद इम्तियाज सिद्दीकी, सास नाहिदा आलिया, ननद कनिज फातिमा (सभी डोरंडा थाना निवासी) को आरोपी बनाया है. दर्ज केस में नेहा ने ससुराल वालों पर दो लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया है़ साथ ही रुपये नहीं देने पर प्रताड़ित करने की बात कही है़ उसने पति पर मारपीट का भी आरोप लगाया है.

नेहा के अनुसार दिसंबर 2017 में मारपीट के बाद उसे घर से निकाल दिया गया था़ फिर समझौते के बाद वह अपने ससुराल आयी़ 13 मई 2018 को फिर उसके साथ मारपीट हुई. इसके बाद वह गुमला चली गयी और थाना में आवेदन दिया. थाना से ससुराल वालों को नोटिस भेजा गया, लेकिन वे नहीं आये़ तब नेहा ने गुमला कोर्ट में उनके खिलाफ केस दर्ज करा दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola