ePaper

अपराधियों ने कबाड़ी दुकान में लगायी आग, 50 हजार का नुकसान

Updated at : 18 Oct 2018 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने कबाड़ी दुकान में लगायी आग, 50 हजार का नुकसान

दुर्जय पासवान गुमला : गुमला शहर के बाजार टांड़ स्थित शकील कब्बाड़ी दुकान में बुधवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने आग लगा दी. दुकान के कई समान जलकर राख हो गये. दुकानदार के अनुसार करीब 50 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. अगजनी की सूचना पर रात को पुलिस पहुंची. किसी प्रकार आग […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान

गुमला : गुमला शहर के बाजार टांड़ स्थित शकील कब्बाड़ी दुकान में बुधवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने आग लगा दी. दुकान के कई समान जलकर राख हो गये. दुकानदार के अनुसार करीब 50 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है.

अगजनी की सूचना पर रात को पुलिस पहुंची. किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया. लेकिन गुरुवार की सुबह तक दुकान से धुंआ निकलता रहा.

दुकानदार मोहम्मद शकील ने बताया कि बुधवार की शाम को जुम्मन नामक युवक से पैसा लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था. चूंकि कबाड़ी दुकान चलाने के लिए एक पुलिस पदाधिकारी को हर महीना पांच हजार रुपये देना पड़ता है. पुलिस का पैसा जुम्मन उठाता था. बुधवार को वह पैसा लेने आया था. पैसा नहीं दिया तो उसने दुकान बंद कराने की धमकी दी.

शकील ने कहा कि मुझे शक है कि जुम्मन ने ही दुकान में आग लगायी है. मामले की थाने में शिकायत की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola