युवती से रेप, सात माह का गर्भ, आरोपी हुआ गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गुमला : सिसई प्रखंड में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. लड़की जब 14 साल की थी, तभी से उसके साथ यह घृणित कार्य किया जा रहा है. दो साल पहले लड़की का गर्भपात भी कराया गया था. अभी पीड़िता की उम्र 19 साल है. इधर, सात माह पहले भी […]
विज्ञापन
गुमला : सिसई प्रखंड में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. लड़की जब 14 साल की थी, तभी से उसके साथ यह घृणित कार्य किया जा रहा है. दो साल पहले लड़की का गर्भपात भी कराया गया था. अभी पीड़िता की उम्र 19 साल है. इधर, सात माह पहले भी उसके साथ दुष्कर्म हुआ था. पीड़िता अभी सात माह के गर्भ से है. इस संबंध में पीड़िता ने सिसई बस्ती निवासी अजय लोहरा (35) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
साप्तािहक हाट में ठेला लगाते हैं माता-िपता
बताया गया कि पीड़िता के माता-पिता सिसई के गुरुवार को साप्ताहिक बाजार में ठेला लगाते थे. जब माता-पिता बाजार चले जाते थे, तो घर पर लड़की अकेले रहती थी. इसका गलत फायदा उठाते हुए अजय लोहरा गुरुवार को लड़की के घर पहुंच जाता था. उसे डरा धमका कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. यह सिलसिला पांच साल तक चलता रहा. प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि जब वह 17 साल की थी, तब वह गर्भवती हो गयी थी. उस समय अजय ने जबरन दवा खिला कर उसका गर्भपात करा दिया था.
इधर, जब पीड़िता 19 साल की हो गयी, तो उसके साथ अजय ने फिर जबरन शारीरिक संबंध बनाये. पीड़िता को जब सात माह का गर्भ हो गया, तो उसके माता-पिता को इसकी जानकारी हो गयी. पूछताछ करने पर उसने पूरी बात बतायी. इसके बाद परिजन मंगलवार को पीड़िता को लेकर थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने आरोपी अजय लोहरा के खिलाफ केस दर्ज किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन