पहली पत्नी ससुराल पहुंची तो पति ने की मारपीट

Updated:
विज्ञापन

बिशुनपुर(गुमला) : पहली पत्नी को छोड़ पति ने दूसरी शादी कर ली. वहीं पहली पत्नी जब ससुराल पहुंची, तो पति ने उसके साथ मारपीट की. मारपीट की शिकार पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज करायी, तो पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामला बिशुनपुर थाना क्षेत्र के बोरका गांव का है. बोरहा गांव […]

विज्ञापन
बिशुनपुर(गुमला) : पहली पत्नी को छोड़ पति ने दूसरी शादी कर ली. वहीं पहली पत्नी जब ससुराल पहुंची, तो पति ने उसके साथ मारपीट की. मारपीट की शिकार पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज करायी, तो पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामला बिशुनपुर थाना क्षेत्र के बोरका गांव का है. बोरहा गांव निवासी अनिल लोहार को अपनी पत्नी व ससुराल के अन्य लोगों के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में आरोपी की पत्नी सरिता देवी ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व उन दोनों की शादी हुई थी. शादी के बाद से अनिल गाड़ी चलाने का काम करता था और वे लोग रांची में रहते थे. उसके दो बच्चे भी हैं. धीरे-धीरे अनिल हमलोग के पास आना बंद कर दिया.
एक साल तक अपने पति का इंतजार किया, लेकिन वापस नहीं आया, तो वह अपने मायके रांची पुनदाग में रहने लगी. सरिता अपने ससुराल वालों को फोन कर अपने पति के बारे में पूछती थी, तो वे लोग कुछ भी नहीं बताते थे. इसी बीच वह अपने मायके से परिजनों के साथ रविवार को अचानक अपने ससुराल बोरहा गांव पहुंची, जहां देखा कि उसका पति एक अन्य लड़की के साथ शादी कर घर में रह रहा है. अपनी पहली पत्नी एवं ससुराल के लोगों को देखते के साथ अनिल गुस्से में आ गया. तुमलोग यहां क्यों आये हो, यह कहते हुए लाठी-डंडे से मारपीट करने लगा. मारपीट में सरिता देवी (25) किरण देवी (18) शुरू देवी (35) एवं जेतेश्वर लोहरा (70) घायल हो गये. मारपीट के बाद सभी बिशुनपुर थाना पहुंच कर अनिल लोहरा के ऊपर पत्नी को छोड़ने और मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं मारपीट में घायल सभी लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर में कराया जा रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola