कारोबार कर कमा रहे लाखों रुपये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jul 2018 5:30 AM (IST)
विज्ञापन

अवैध बालू भंडारण के खिलाफ जिला खनन पदाधिकारी राजेश लकड़ा ने तेज की कार्रवाई गुमला : गुमला जिले में बालू माफिया अवैध बालू के कारोबार से लाखों रुपये कमा रहे हैं. माफियाओं ने जगह-जगह पर अवैध बालू का उत्खनन कर भंडारण कर रखा है. प्रशासन ने कई नदियों से बालू उठाव पर रोक लगायी है. […]
विज्ञापन
अवैध बालू भंडारण के खिलाफ जिला खनन पदाधिकारी राजेश लकड़ा ने तेज की कार्रवाई
गुमला : गुमला जिले में बालू माफिया अवैध बालू के कारोबार से लाखों रुपये कमा रहे हैं. माफियाओं ने जगह-जगह पर अवैध बालू का उत्खनन कर भंडारण कर रखा है. प्रशासन ने कई नदियों से बालू उठाव पर रोक लगायी है. इसके बावजूद बालू माफिया चोरी-छिपे नदियों से बालू का उत्खनन कर भंडारण किया है.
खासकर गांवों में माफियाओं ने भारी मात्र में बालू जमा कर रखे है. इसके बाद इन बालुओं को ऊंंचे दामों में बेचा जा रहा है. कई माफिया बालू बेच कर लखपति बन गये है. उनकी कई गाड़ियां चल रही है. इधर, लगातार प्रशासन को बालू माफियाओं के कारनामे की सूचना मिल रही है. इस सूचना के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. हालांकि अभी सरकार ने सभी नदियों से बालू के उठाव पर रोक लगा दी है. इसके बावजूद माफिया बरसात से पहले नदियों से लाखों घन फीट बालू निकाल कर गांवों, जंगलों व सुनसान जगह में जमा कर रखा है, ताकि बरसात में जब नदियां भर जाये और बालू निकालने में परेशानी हो, तो वे पहले से निकाल कर रखे गये बालू को ऊंचे दामों में बेच सकें. जिला खनन पदाधिकारी राजेश फुलजेंस लकड़ा ने लगातार छापामारी कर बालू माफियाओं के मंसूबे पर पानी फेरने में लगे हुए है. जगह-जगह से अवैध बालू का भंडारण जब्त किये जा रहे है.
बालू माफिया, जिनके ऊपर दर्ज है केस
जिला खनन पदाधिकारी राजेश फुलजेंस लकड़ा ने बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. इस कार्रवाई के तहत लांजी, सिलाफारी, नवाटोली, हुंडरा टोली गांव के समीप बालू माफियाओं द्वारा भंडारण किये गये बालू को प्रशासन ने जब्त किये है. खनन पदाधिकारी ने नौ माफियाओं के खिलाफ थाने में केस दर्ज करायी है. इसमें मुरगू निवासी बबलू जायसवाल ने सिलाफारी पेट्रोल पंप के समीप आठ हजार घन फीट अवैध बालू जमा कर रखा था. इस प्रकार हुंडराटोली निवासी रामप्रवेश साहू ने सिलाफारी पेट्रोल पंप के समीप आठ हजार घन फीट, हुंडराटोली गांव के सूरजन साहू ने सिलाफारी पेट्रोल पंप के समीप आठ हजार घन फीट, हुंडराटोली निवासी राजेंद्र साहू उर्फ मंगरा साहू ने सिलाफारी पेट्रोल पंप के समीप आठ हजार घन फीट, लांजी गांव के चक्रवती साहू ने सिलाफारी पेट्रोल पंप के समीप व हुंडराटोली गांव में पीपल पेड़ के समीप 10 हजार घन फीट, नवाटोली गांव के मनोज बड़ाइक ने नवाटोली बगीचा व लांजी जाने वाली सड़क पर 14 हजार घन फीट,
चौली गांव के जनक साहू ने नवाटोली बगीचा व राजकीयकृत उत्क्रमित मवि लांजी के समीप 22 हजार घनफीट, हुंडराटोली गांव के भूषण साहू ने राजकीयकृत मवि लांची के समीप पांच हजार घन फीट, लांजी गांव के बाल्मिकी साहू ने लांजी जाने वाली सड़क के समीप 18 हजार घन फीट अवैध बालू का भंडारण किया है. इन सभी के खिलाफ थाना में केस दर्ज है.
जिस बालू माफियाओं ने बालू का भंडारण किये थे, उनलोगों को खनिज भंडारण हेतु खनन विभाग से किसी तरह का अनुज्ञप्ति निर्गत नहीं है. स्पष्ट है कि बालू लघु खनिज का अवैध खनन व भंडारण किया गया है. यह एक दंडनीय अपराध है. जो लोग ऐसा कर रहे है, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है.
राजेश फुलजेंस लकड़ा, डीएमओ, गुमला\
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




