गुमला के नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज में वर्ष 2019 में नर्सिंग ट्रेनिंग शुरू हो जायेगी

गुमला : गुमला के नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज में वर्ष 2019 में नर्सिंग ट्रेनिंग शुरू हो जायेगी. प्रजा फाउंडेशन कॉलेज का संचालन करेगा. कॉलेज शुरू होने से गुमला, सिमडेगा व लोहरदगा सहित अन्य पड़ोसी जिले की युवतियों काे लाभ मिलेगा. पूर्व में यहां की युवतियां नर्सिंग ट्रेनिंग के लिए किसी दूसरे राज्य में जाती थी, परंतु […]
गुमला : गुमला के नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज में वर्ष 2019 में नर्सिंग ट्रेनिंग शुरू हो जायेगी. प्रजा फाउंडेशन कॉलेज का संचालन करेगा. कॉलेज शुरू होने से गुमला, सिमडेगा व लोहरदगा सहित अन्य पड़ोसी जिले की युवतियों काे लाभ मिलेगा. पूर्व में यहां की युवतियां नर्सिंग ट्रेनिंग के लिए किसी दूसरे राज्य में जाती थी, परंतु अब यहां की युवतियों को नर्सिंग ट्रेनिंग के लिए दूसरे राज्य जाने की जरूरत नहीं है. ये बातें झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की मंत्री लुईस मरांडी ने कही. वे बुधवार को गुमला सिलम स्थित कल्याण गुरुकुल के 50वें बैच के प्रशिक्षणार्थियों के लिए आयोजित विदाई सह 50वें बैच के जुबली जयंती समारोह को संबोधित कर रही थीं. मंत्री ने कहा कि वर्तमान में राज्य के रांची जिला स्थित चान्हो प्रखंड में नर्सिंग कॉलेज संचालित है, जो देश के बढ़िया नर्सिंग कॉलेजों में एक है.
इसके अलावा संताल परगना प्रमंडल के दुमका में भी एक नर्सिंग कॉलेज खोलने की योजना है. योजना पर काम चल रहा है. मंत्री ने कहा कि यहां की युवतियों को नर्सिंग ट्रेनिंग के लिए दूसरे स्टेट में जाते देख सरकार ने सोचा कि बच्चियां हमारी, पैसा हमारा, तो फिर दूसरे स्टेट में ट्रेनिंग दिलाने की क्या जरूरत? क्यों न यहीं अपना नर्सिंग कॉलेज खोल लिया जाये. इससे यहां की युवतियों को अपने घर-परिवार के बीच रह कर नर्सिंग की ट्रेनिंग लेने में सुविधा होगी. इसी सोच के साथ सरकार ने नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज शुरू की है. कल्याण विभाग से संचालित इस गुरुकुल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवकों के हाथ में हुनर दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




