स्वयंसेवी संस्था के लेखापाल ने की आत्महत्या,सुसाइड नोट छोड़ा

Published at :22 Apr 2018 3:29 AM (IST)
विज्ञापन
स्वयंसेवी संस्था के लेखापाल ने की आत्महत्या,सुसाइड नोट छोड़ा

पालकोट(गुमला) : पालकोट प्रखंड के बंगाली टोली निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र बैठा ने शनिवार की दोपहर अपने घर के किचन में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. वह एक कंपनी में लेखापाल थे. घटना के वक्त राजेंद्र घर पर अकेले थे, जबकि पत्नी बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने मोनफोर्ट स्कूल कोनबीर गयी हुई थी. […]

विज्ञापन

पालकोट(गुमला) : पालकोट प्रखंड के बंगाली टोली निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र बैठा ने शनिवार की दोपहर अपने घर के किचन में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. वह एक कंपनी में लेखापाल थे. घटना के वक्त राजेंद्र घर पर अकेले थे, जबकि पत्नी बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने मोनफोर्ट स्कूल कोनबीर गयी हुई थी.

घर लौटी, तो उसने अपने पति को फंदे से लटकता पाया. पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. ज्ञात हो कि राजेंद्र इससे पूर्व दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे. राजेंद्र एक स्वयं सेवी संस्था में लेखापाल की नौकरी करते थे. उनकी पत्नी अपनी ही टोली में आंगनबाड़ी सेविका है. ग्रामीणों ने कहा कि आत्महत्या का कारण पारिवारिक मामला है. मरने से पहले राजेंद्र ने सुसाइड नोट लिखा है, परंतु परिवार वाले इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola