गुमला : इंडियन आर्मी टाइगर का सफाया, सरगना समेत तीन अपराधी गिरफ्तार

गुमला : भरनो पुलिस ने बरंदा गांव से बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफतार की है. जिसमें असरो गांव निवासी बिरसा उरांव, पबेया गांव निवासी कलीम अंसारी व सिसई थाना के कॉलेज रोड निवासी आलोक किंडो है. तीनों अपराधी इंडियन आर्मी टाइगर गिरोह के सदस्य हैं. इसमें बिरसा […]
गुमला : भरनो पुलिस ने बरंदा गांव से बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफतार की है. जिसमें असरो गांव निवासी बिरसा उरांव, पबेया गांव निवासी कलीम अंसारी व सिसई थाना के कॉलेज रोड निवासी आलोक किंडो है. तीनों अपराधी इंडियन आर्मी टाइगर गिरोह के सदस्य हैं. इसमें बिरसा गिरोह का सरगना है. इन तीनों को पकड़ाने से संगठन का सफाया हो गया. क्योंकि दो माह पहले पुलिस ने इस गिरोह के अधिकांश सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
एसडीपीओ बच्चनदेव कुजूर ने बताया कि उपरोक्त तीनों अपराधी इंडियन आर्मी टाइगर नामक संगठन चलाते हैं. जिसका मुख्य सरगना गिरफतार अपराधी बिरसा उरांव है. तीनों अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा, 315 का तीन गोली, दो मोबाइल सेट व एक चोरी का बाइक बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




