मदनचौकी गांव में बैसाखी काली पूजा की तैयारी शुरू

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

14 एवं 15 मई जून को आयोजित होगी पूजा-अर्चना

विज्ञापन

गोड्डा जिले में ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के चपरी पंचायत के मदनचौकी गांव में वैशाखी काली पूजा को लेकर कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है. 14 एवं 15 मई जून को होने वाले कार्यक्रम को लेकर मूर्ति निर्माण का कार्य किया जा रहा है. गांव में 1957 से प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है. इस गांव में पूजा को लेकर चली आ रही मान्यता को लेकर दूर दराज क्षेत्र से आने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालु मन्नत मांगने आते हैं. पंचायत के मुखिया प्रफ्फुल कुमार महतो ने बताया की बिहार के मथुरापुर से आकर शिल्पी परशुराम महतो प्रतिमा का निर्माण करते हैं. इस वर्ष वृहत पैमाने पर प्रतिमा स्थापित कर दो दिवसीय मेले के आयोजन पर बल दिया गया है. श्री महतो ने बताया कि मंदिर का रंगरोगन कार्य प्रारंभ किया किया जा रहा है. विशेष सजावट के लिए बंगाल से फूल मंगाया जा रहा है. दो दिवसीय मेले में आसपास गांव व सीमावर्ती जिले के भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर दर्शन व मेले का आनंद उठायेंगें. पुजारी रघुवीर महतो द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करायी जायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola