हनवारा में डोरा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न

Updated:
विज्ञापन

महिला व्रतियों ने की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की सुख-समृद्धि की कामना

विज्ञापन

हनवारा थाना क्षेत्र में गुरुवार को आस्था और भक्ति से जुड़ा पर्व डोरा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर सुबह से ही महिला व्रतियों में खासा उत्साह देखा गया. व्रतियों ने प्रातःकाल स्नान कर मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और हाथों में पवित्र डोरा बांधकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की. इस अवसर पर महिला व्रतियों ने विशेष रूप से व्रत रखकर भगवान की आराधना की और अपने परिवार के मंगल और समृद्धि की प्रार्थना की. पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण भी किया गया, जिससे पर्व का आनंद और भक्ति का अनुभव सभी में साझा हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola