नगर निकाय चुनाव में महिलाओं की ऐतिहासिक जीत, सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम

Updated:
विज्ञापन

महिला प्रत्याशियों ने पुरुषों को पछाड़ा, परिवर्तन की लहर ने सत्ता को बदला

विज्ञापन

गोड्डा नगर निकाय चुनाव के परिणामों ने इस बार सत्ता के गलियारों में एक नयी इबारत लिखी है. गोड्डा नगर परिषद के कुल 21 वार्डों में से 14 वार्डों में महिला उम्मीदवारों ने और महागामा नगर पंचायत के आठ वार्डों में महिलाओं ने शानदार जीत दर्ज की है. यह ऐतिहासिक जीत महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. चुनाव परिणामों के विश्लेषण से यह स्पष्ट है कि मतदाताओं ने इस बार काम करने वाली छवि और जमीनी जुड़ाव को प्राथमिकता दी है. कई वार्डों में महिला प्रत्याशियों ने दिग्गज पुरुष उम्मीदवारों को भारी मतों से हराया. विशेष रूप से गोड्डा के वार्ड संख्या 1, 4, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 15, 17, 18, 19 और 20 में महिलाओं ने अपना दबदबा बनाये रखा. वहीं, वार्ड संख्या 2, 3, 5, 6, 14, 16 और 21 में पुरुष प्रत्याशी सफल रहे. महागामा के वार्ड संख्या 2, 8, 10, 11, 12, 13, 14 और 17 में भी महिलाओं ने जीत हासिल की.

प्रशासनिक मुस्तैदी और जश्न का माहौल

निर्णायक परिणामों के बाद गोड्डा और महागामा में जीत का जश्न मनाया जा रहा है. नवनिर्वाचित महिला पार्षदों ने अपनी सफलता का श्रेय वार्ड की जनता और उनके विश्वास को दिया. जिला प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने और समय पर शपथ ग्रहण की प्रक्रिया सुनिश्चित की. गोड्डा के वार्ड संख्या 01 से निर्वाचित पार्षद नैना झा ने कहा कि यह जीत मेरी नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं की है जो समाज में बदलाव चाहती हैं. हम अपने वार्ड की बुनियादी समस्याओं जैसे नाली, सड़क और लाइट पर प्राथमिकता से काम करेंगे. महिलाओं की इस बड़ी जीत के बाद अब सभी की निगाहें गोड्डा नगर परिषद और महागामा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के समीकरणों पर टिकी हुई हैं. महिला पार्षदों की इतनी बड़ी संख्या अब बोर्ड के गठन और विकास योजनाओं के निर्धारण में निर्णायक भूमिका निभाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola