जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, महिला जख्मी

महिला कामेश्वरी देवी के सिर पर लाठी से किया वार
देवदांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इसमें एक पक्ष की महिला कामेश्वरी देवी के सिर पर लाठी से वार कर दिया. जिसमें चोट लगी व घायल हो गयी. मारपीट में सुनीता देवी एवं दिनेश यादव भी घायल हुआ है, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट में भर्ती कराया गया. ड्यूटी में तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया. मारपीट में दूसरे पक्ष के कारू यादव भी घायल हुए है. प्रथम पक्ष ने मारपीट का आरोप कारू यादव, मनोज यादव, मिथुन यादव, हरिल यादव पर लगाया गया है. इसको लेकर थाना में दोनों पक्षों ने आवेदन दिया गया है. इस संबंध में थाना प्रभारी रोहित कुमार यादव ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन मिला है, विवाद को सुलझाया जा रहा हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




