मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद को लेकर पहुंची पुलिस, कराया शांत

Updated:
विज्ञापन

मामला बिगड़ता, तब पुलिस को हस्तक्षेप करना पडा

विज्ञापन

गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरौनी गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद की आशंका बढ़ गयी. सरौनी में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान कुछ लोगों ने सड़क पर आकर विरोध किया कि इस रास्ते से मूर्ति विसर्जन नहीं किया जाएगा. इस पर मूर्ति विसर्जन कर रहे पूजा समिति के लोग उग्र हो गये. महिलाओं के विरोध करने पर और भी लोग जमा हो गये. मामला बिगड़ता, तब पुलिस को हस्तक्षेप करना पडा. जानकारी होने पर एसडीपीओ अशोक रविदास व थाना प्रभारी कृष्णा कुमार भी पहुंच गये. दोनों के बीच हुए विवाद को समझाने का प्रयास किया गया. घंटों माथापच्ची के बाद मूर्ति का विसर्जन तो हाे गया, लेकिन तनाव को देखते हुए पुलिस को कैंप करना पड़ा. एसडीपीओ सहित पुलिस की टीम वहां मौजूद रही. विवाद होने से रोका जा सका. नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी. इस दौरान मुखिया शैलेश साह, आकाश मंंडल सहित गांव के कई लोग जुटे, तब जाकर मामले को संभाला जा सका. मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम मंगलवार को किया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola