रंगोली बनाकर घाट रामपुर में मतदाताओं को किया गया जागरूक

Updated at : 24 May 2024 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
रंगोली बनाकर घाट रामपुर में मतदाताओं को किया गया जागरूक

‘सारा काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो’ स्लोगन के माध्यम से वोट करने की अपील

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे प्रखंड क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान में तेजी देखी जा रही है. चुनाव से संबंधित पोस्टर-बैनर हो या फिर रंगोली, मतदाताओं को मतदान करने व कराने के संदेश दिये जा रहे हैं. शुक्रवार को प्रखंड के माल निस्तारा पंचायत के घाट रामपुर में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया. बीएलओ मनीषा कुमारी की अगुआई में महिलाओं द्वारा बूथ संख्या 145 अंतर्गत रंगोली बनाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ‘सारा काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो’ आदि स्लोगन के माध्यम से वोट करने व दूसरों को भी मतदान कराये जाने की अपील की गयी. इस दौरान बीएलओ ने कहा कि मतदान मतदाता अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है. कहा कि मतदान करने से कोई भी मतदाता वंचित न रह जाये, इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना आवश्यक है. वहीं रंगोली कार्यक्रम के पश्चात बीएलओ द्वारा मतदान करने के लिए शपथ भी दिलायी गयी, जिसमें महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola