सिकटिया स्थित शेफाली प्राइवेट आइटीआइ का इसीएल निदेशक ने किया निरीक्षण

छात्रों के कल्याण से संबंधित कई विषयों पर की गयी चर्चा
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व स्किल डेवलपमेंट को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्थानीय सिकटिया स्थित शेफाली प्राइवेट आइटीआइ का निरीक्षण किया गया. इसीएल के निदेशक कार्मिक इसीएल आहुति सवाई, क्षेत्रीय महाप्रबंधक इसीएल एएन नायक, एसके सिन्हा विभागाध्यक्ष कल्याण एसके सिन्हा ने परिसर का भ्रमण किया. इस दौरान कॉलेज के छात्रों के नामांकन, प्लेसमेंट और छात्रों के कल्याण से संबंधित कई विषयों पर चर्चा की गयी. सेवाई ने कहा कि आइटीआइ के छात्र काफी रोमांचित व उत्साहित हैं. यह सेफाली प्राइवेट आईटीआई परिवार के लिए बड़े गर्व की बात है. मौके पर बच्चों के बेहतर प्रशिक्षण एवं बेहतरी पर जोर दिया गया. मौके पर प्राचार्य विद्युत मंडल, उप प्राचार्य दीपांकर देव एवं आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










