लिट्टीपाड़ा की टीम ने बरहेट को हराकर खिताब पर किया कब्जा

Updated:
विज्ञापन

तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

विज्ञापन

रानीडीह ललमटिया के खेल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया. फाइनल मुकाबले में लिट्टीपाड़ा पाकुड़ की टीम ने बरहेट साहिबगंज की टीम को एक गोल से हराकर खिताब पर कब्जा किया. विजेता टीम को पूर्व विधायक हेमलाल मुर्मू द्वारा एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया. वहीं उपविजेता टीम को 20 सूत्री अध्यक्ष सुनील मरांडी द्वारा 80 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अतिथि ने कहा कि मनसा पूजा के अवसर पर इस खेल मैदान में प्रत्येक वर्ष संथाल परगना स्पोर्टिंग क्लब द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. इस प्रतियोगिता में दूर-दराज के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं. तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 16 टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया. सभी खिलाड़ियों ने बेहतर खेला. खेल में हार -जीत लगी रहती है. हारने वाली टीम को निराश नहीं होनी चाहिए. संघर्ष जारी रखनी चाहिए. सफलता अवश्य मिलेगी. मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य राम जी साह, राधा प्रसाद साह, मुखिया प्रतिनिधि सोनालाल टुडू, सुवल मंडल, चंद्र हसदा, शैलेंद्र सोरेन, करीम अंसारी, दिलीप ठाकुर, मनोज मरांडी, प्रमोद हेंब्रम, उत्तम मरांडी आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola