तीन फरार गैरजमानती वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

तीन फरार गैरजमानती वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन

हनवारा थाना क्षेत्र के विश्वासखानी एवं मिल्की गांव से लंबे समय से फरार चल रहे तीन गैरजमानती वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये वारंटियों में विश्वासखानी गांव के दिलीप तांती एवं देघर तांती तथा मिल्की गांव के बासु वासवान शामिल हैं. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त वारंटी अपने-अपने घरों में मौजूद हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित गांवों में छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैरजमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था. उसी के आलोक में यह कार्रवाई की गयी है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola