मेहरमा में देवर ने भाभी पर तानी देशी कट्टा, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

युवक की निशानदेही पर बरामद किया गया हथियार

विज्ञापन

मेहरमा थाना क्षेत्र के मेहरमा संथाली टोला में शुक्रवार को मामूली विवाद के चलते एक युवक ने अपनी भाभी पर जान से मारने की नीयत से देशी कट्टा तान दिया. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया. जानकारी के अनुसार, मेहरमा निवासी सुहागिनी बेसरा और उसके देवर अगस्टीन मरांडी (19 वर्ष) के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया. विवाद के दौरान युवक ने भाभी के ऊपर देशी कट्टा तान दिया. महिला पूरी तरह घबरा गयी और इसकी शिकायत मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर से की. महिला ने अपने ऊपर ताने गये देशी कट्टा का फोटो पुलिस को दिखाया. इसके बाद पुलिस ने वरीय पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी और युवक द्वारा उपयोग किए जा रहे मोबाइल के लोकेशन के आधार पर युवक को बहियार से पकड़ा और थाना लाया गया. पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि देशी कट्टा उसने घर के बगल में एक खेत में छुपा दिया था. युवक की निशानदेही पर पुलिस ने खेत से देशी कट्टा बरामद कर जब्त कर लिया. मेहरमा प्रभाग की इंस्पेक्टर रूबी मिंज ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि युवक ने जान से मारने की नीयत से भाभी पर देशी कट्टा तानी थी. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मेहरमा कांड संख्या 36/26 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया. इस छापेमारी टीम में एसआई मनोज कुमार निराला, ब्रह्मा सिंह, एएसआई मनोज कुमार रंजन एवं अन्य पुलिस बल शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola