जलमीनार खराब होने से ग्रामीणों को हो रही है परेशानी
छोटी धनकुढ़ीया गांव के मुख्य मार्ग स्थित शिव मंदिर के समीप लगा जलमीनार खराब
मेहरमा प्रखंड के धनकुढ़ीया पंचायत के छोटी धनकुढ़ीया गांव के मुख्य मार्ग स्थित शिव मंदिर के समीप लगा सोलर जलमीनार करीब तीन वर्ष से खराब होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. बता दें कि इस सोलर जलमीनार से करीब 50 घरों के सैकड़ों लोग पानी पीते थे. इसके अलावे अन्य कार्य भी इसी जलमीनार के सहारे होता था. सोलर जलमीनार लगने से पेयजल में हो रही परेशानी से ग्रामीणों को निजात मिल रहा था. करीब पांच वर्ष पहले 15वें वित्त से मुखिया द्वारा मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को पानी से हो रही परेशानी को देखते हुए सोलर जलमीनार लगा दिया गया. इस सोलर जलमीनार को लगने से न सिर्फ श्रद्धालुओं की परेशानी ही दूर हुई, बल्कि ग्रामीणों के साथ-साथ आने-जाने वाले राहगीरों को भी पेयजल के लिए सुविधा होने लगी. मगर लगने के बाद कुछ महीनों में ही जलमीनार खराब हो गया. इस जलमीनार को ठीक भी कराया गया, लेकिन पुनः स्थिति जस का तस हो गया. जलमीनार जलमीनार खराब होने के कारण अब कुछ दूर जाकर अपनी प्यास को बुझाना पड़ रहा है. ग्रामीण निरंजन यादव, मनोज यादव, सिंघेश्वर यादव, नागो मंडल, सुनील यादव, गौरव सिंह, राहुल कुमार, सन्नी सिंह ने वरीय पदाधिकारी से सोलर जलमीनार को ठीक करवाने की मांग की है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए