अगलगी से घर जलकर राख, एक लाख रुपये की संपत्ति नष्ट
ग्रामीणों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए अथक प्रयास से आग पर काबू पाया
पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के जनूम टोला हरियारी में शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे आग लगने से तालामय किस्कू का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. इस अगलगी की घटना में करीब एक लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में रखे बर्तन, कपड़े, अनाज सहित अन्य आवश्यक सामग्री जलकर नष्ट हो गयी. घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए अथक प्रयास से आग पर काबू पाया. ग्रामीणों की सजगता के कारण आग आसपास के अन्य घरों तक नहीं फैल सकी. घटना की सूचना मिलते ही एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुशील टुडू मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार को 59 किलोग्राम चावल उपलब्ध कराते हुए तत्काल सहायता प्रदान की तथा प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की. स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए