हाट से बाइक चोरी, खोजबीन में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

वाहन मालिक ने ईशीपुर थाना में जाकर बाइक चोरी की प्राथमिकी

विज्ञापन

रविवार की देर शाम मेहरमा बाराहाट हाट से बाइक की चोरी कर ली गयी. वाहन मालिक भारतीय स्टेट बैक कसबा शाखा के सहायक ललित कुमार ने बताया कि हाट करने के लिए आये हुए थे. सड़क किनारे बाइक खड़ी कर खरीदारी करने गये. खरीदारी कर जब वापस लौटे तो बाइक गायब नहीं है. आसपास काफी खोजबीन के बावजूद भी बाइक का पता नहीं चल पाया. इस बात की जानकारी मेहरमा थाना को दी गयी. मेहरमा पुलिस पहुंची और जांच के बाद पता चला कि बाइक जिस स्थान से चोरी की गयी है, वह स्थान ईशीपुर थाना क्षेत्र में आता है. इसके बाद वाहन मालिक ने ईशीपुर थाना में जाकर बाइक चोरी की घटना को लेकर आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola