सीएचसी परिसर स्थित मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र का किया औचक निरीक्षण
एमओ ने भोजन की गुणवत्ता व साफ-सफाई पर दिया जोर, मुख्य द्वार पर बोर्ड लगाने का निर्देश
एमओ गौतम कुमार ठाकुर ने गुरुवार को सीएचसी पोड़ैयाहाट परिसर में संचालित मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने रोस्टर पंजी की जांच की तथा प्रतिदिन भोजन करने वाले जरूरतमंद लोगों की संख्या की जानकारी ली. एमओ ने केंद्र संचालक को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र का सूचना बोर्ड अस्पताल परिसर के मुख्य द्वार पर लगाया जाये, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी मिल सके और पात्र लाभुक योजना का लाभ उठा सकें. उन्होंने भोजन की गुणवत्ता बनाये रखने तथा केंद्र के आसपास नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. उल्लेखनीय है कि लगभग दो वर्षों तक यह दाल-भात केंद्र प्रखंड परिसर के बाहर जिला परिषद भवन में किराये पर संचालित हो रहा था. एमओ के प्रयास से अब इसे सीएचसी परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे इसकी उपयोगिता में वृद्धि हुई है. साथ ही संचालक को किराये के भुगतान से भी राहत मिली है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए