खनन विभाग ने अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त

Updated at : 24 May 2024 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
खनन विभाग ने अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त

बालू घाट से अवैध रूप से किया गया था बालू का उठाव

विज्ञापन

बसंतराय थाना क्षेत्र के सनौर गांव से बिना नंबर के अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को खनन विभाग की टीम ने जब्त किया है. थाना प्रभारी सत्यदीप ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैक्टर मालिक द्वारा सनौर बालू घाट से अवैध तरीके से बालू उठाव कर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में बेचा जा रहा था. इसी बीच गोड्डा जिला खनन विभाग द्वारा गठित टीम के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया. गाड़ी रोक कर चालक से चालान की मांग की गयी. चालान उपलब्ध नहीं कराने पर बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया. मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर मालिक द्वारा प्रखंड क्षेत्र के पंचायत स्तरीय केटेगेरी-1 के तहत संचालित बालू घाट से अवैध रूप से बालू का उठाव किया गया था. बताते चलें कि बालू उठाव कर रहे सभी गाड़ियों की समुचित जांच ठीक तरीके से नहीं होने के कारण कई ऐसे ट्रैक्टर चालकों द्वारा अवैध रूप से बालू का उठाव कर धड़लले से प्रखंड क्षेत्र में बालू बेच कर चांदी काट रहे हैं. खनन विभाग द्वारा अचानक हुई इस कार्रवाई से बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. थाना प्रभारी सत्यदीप ने बताया कि मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola