गोलीकांड के फरार आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, घर-दुकान समेत चौराहे पर चिपकाया इश्तेहार

Updated:
विज्ञापन

इश्तहार चिपकाते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पोड़ैयाहाट थाना कांड में फरार आरोपी विभीषण यादव उर्फ चूंही यादव के खिलाफ पुलिस ने इश्तेहार की कार्रवाई की है. मुखिया पर गोली चलाने के आरोप में आरोपी की तलाश तेज हो गई है. आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की-जब्ती की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या 75/26 में फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने इश्तेहार की कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपी विभीषण यादव उर्फ चूंही यादव, पिता त्रिलोकी यादव, साकिन कोलहोड़िया, थाना सरैयाहाट, जिला दुमका के घर, दुकान, गांव के चौराहा और थाने के सूचना पट्ट पर इश्तेहार तामिला किया.

विज्ञापन

मुखिया पर गोली चलाने का आरोप

पोड़ैयाहाट पंचायत के मुखिया अनुपम भगत उर्फ लड्डू द्वारा मामला दर्ज कराया गया था. आरोप है कि आरोपी ने जान मारने की नीयत से उन पर गोली चलाई थी. घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था.

आत्मसमर्पण नहीं किया तो होगी कुर्की-जब्ती

पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार की कार्रवाई करते हुए आरोपी को जल्द आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है. आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola