गोड्डा : पुलिस ने देसी कट्टा के साथ दो जिंदा कारतूस किया बरामद

Updated:
विज्ञापन

गोड्डा : पुलिस ने देसी कट्टा के साथ दो जिंदा कारतूस किया बरामद

विज्ञापन

गोड्डा जिले के थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के रानीपुर पंचायत अंतर्गत लोगांय गांव के एक घर से गुरुवार की रात छापेमारी कर एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव का एक व्यक्ति देसी कट्टा दिखाकर गांव में दहशत का माहौल बना रखा है. गुरुवार को गांव में एक व्यक्ति के साथ आरोपी उलझ रहा था. इसकी सूचना मिलने के बाद पथरगामा थाना प्रभारी अभिनव आनंद दलबल के साथ लोगांय गांव पहुंचे, लेकिन पुलिस के पहुंचने की भनक मिलते ही आरोपी मौका देखकर फरार हो गया. इधर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जब उसके घर पर छापा मारा, तो सर्च के दौरान पुलिस को आरोपी के घर से एक देसी कट्टा के साथ दो जिंदा कारतूस मिला. मौके पर पुलिस ने देसी कट्टा व कारतूस को जब्त कर लिया. वहीं इस मामले को लेकर एक नामजद व दो अज्ञात के ऊपर पथरगामा थाना में कांड संख्या 47/23 के तहत आर्म्स एक्ट के सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी अभिनव आनंद ने कहा कि फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola