महागामा में नवजात शिशु का शव बरामद
पुलिस मामले की जांच में जुटी
महगामा थाना क्षेत्र के शीतल रोड किनारे गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे पड़े शव को देखकर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही महगामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नवजात शिशु को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात के अंधेरे में सड़क किनारे फेंक दिया गया था. सुबह जब लोग आसपास से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर नवजात के शव पर पड़ी. घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को कौन और किन परिस्थितियों में यहां लाया. स्थानीय लोगों का कहना है कि महगामा प्रखंड क्षेत्र में कई अवैध क्लीनिक संचालित हैं, जहां गुप्त रूप से गर्भपात किया जाता है. लोग आशंका जता रहे हैं कि नवजात इसी तरह के किसी मामले में सड़क किनारे फेंक दिया गया हो. पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा संभव होगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए