फरार होने के बाद गांव पहुंचा आरोपी, पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल
AI -generated सांकेतिक तस्वीर
पथरगामा पुलिस ने 366A के फरार अभियुक्त मनान अंसारी को गुप्त सूचना पर दबोचा. कानूनी कार्रवाई के बाद गोड्डा जेल भेजा गया.
प्रतिनिधि, पथरगामा : पथरगामा थाना की पुलिस ने कांड संख्या 174/21 के फरार अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गोड्डा जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजाभीठा थाना क्षेत्र के कुशबिल्ला गांव निवासी मनान अंसारी के रूप में हुई है.
आपके शहर में
कांड दर्ज होने के बाद से चल रहा था फरार
थाना प्रभारी कृष्णा साहा ने बताया कि मनान अंसारी कांड दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था. उसपर 366 ए की धारा दर्ज कराई गई थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने गांव कुशबिल्ला में देखा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
कानूनी प्रक्रिया के बाद भेजा गया जेल
पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को गोड्डा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने कहा कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है. जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए