पूर्व प्राचार्य हत्याकांड मामले में फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Aug 2024 11:38 PM
30 दिनों के भीतर न्यायालय या थाने में सरेंडर नहीं करने पर घर की होगी कुर्की जब्ती
पूर्व प्राचार्य डॉ नजीरुद्दीन के अपहरण के बाद हत्या मामले में लंबे समय से चल रहे फरार आरोपी के घर बसंतराय पुलिस ने रविवार को इश्तेहार चिपकाया. थाना प्रभारी सत्यदीप ने बताया कि थाना कांड संख्या 40/23 के फरार अभियुक्त बाघाकोल गांव निवासी मो शाबात पिता रुस्तम अली और मुहम्मद महबूब पिता मुहम्मद सत्तार, धोरैया थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी मो मसूद पिता इब्राहिम के घर पहुंच कर इश्तेहार चिपकाया गया है. अगर 30 दिनों के भीतर न्यायालय या थाने में सरेंडर नहीं करता है, तो उनके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी. यह कोर्ट का आदेश है. आप को मालूम हो कि जून 2023 में हुई थी. पूर्व प्राचार्य डॉ नजीरुद्दीन की हत्या कॉलेज विवाद को लेकर जिसमें प्राचार्य की पत्नी फातिमा खातून ने 19 लोगों को अभियुक्त बनाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










