लंबित योजनाओं की विवरणी को जल्द भरकर जमा करें : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन

हर पंचायत में कम से कम पांच योजना को एक सप्ताह के अंदर खोलकर करें चालू

विज्ञापन

मेहरमा प्रखंड स्थित सभागार में बीडीओ अभिनव कुमार की अध्यक्षता में सभी पंचायत के पंचायत कर्मी के साथ बैठक आहूत की गयी. बैठक के दौरान बीडीओ ने सभी पंचायत में चल रहे मनरेगा योजना के कार्य, आवास कार्य की बारी-बारी से समीक्षा किया. बीडीओ ने कहा कि लंबित योजनाओं के विवरणी को भरकर जमा करें. इसके अलावे मिट्टी व मोरम के अलावे बागवानी योजना, अबुआ आवास गतिविधि की सूची को जमा करें. समीक्षा के दौरान वैसे पंचायत जिस पंचायत मजदूर कार्य कर रहे थे, उस पंचायत में जल्द से जल्द पांच योजना की स्वीकृति का आदेश दिया. समीक्षा के दौरान बीडीओ ने पंचायत कर्मी को निर्देश दिया कि वैसे कार्य जो बहुत दिन से चल रहा है या फिर वैसे कार्य जो पूरा हो चुका है. उस कार्य को बंद करें. मजदूर पलायन न हो, इसके लिए हर पंचायत में मनरेगा से ज्यादा से ज्यादा कार्य को प्रारंभ करें, ताकि मजदूर कार्य के लिए दूसरे राज्य को पलायन न हो. बीडीओ ने सख्त आदेश दिया कि हर पंचायत में कम से कम पांच योजना को एक सप्ताह के अंदर खोलकर उस योजना को चालू करें. अबुआ आवास पर जोर डालते हुए सभी रोजगार सेवक व पंचायत सेवक को निर्देश दिया कि जिस भी लाभुक का आवास में कार्य चल रहा है, वैसे लाभुकों को जल्द भुगतान करें ताकि वे जल्द आवास को पूरा कर सकें. बीडीओ ने सभी कनीय अभियंता को निर्देश दिया कि हर आवास व मनरेगा से चल रही योजना की स्वयं जांच कर ही उसका भुगतान करें. गलत भुगतान होने पर सभी पर कार्रवाई होगी. मौके पर साहेबलाल हांसदा, अनुज कुमार, राजीव रेमंड मुर्मू, हेमंत कुमार, खगेश रमानी आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola