गोड्डा नगर परिषद चुनाव 2026 : प्रत्याशियों को आज मिलेंगे चुनाव चिह्न

Updated:
विज्ञापन

अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए 50 से अधिक प्रतीक तय, प्रचार में जुटेंगे प्रत्याशी

विज्ञापन

गोड्डा नगर परिषद चुनाव 2026 की सरगर्मियां अब अपने अगले पड़ाव पर पहुंच गयी है. नामांकन पत्रों की संवीक्षा और नाम वापसी की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद, शनिवार को चुनावी मैदान में डटे प्रत्याशियों को आधिकारिक तौर पर चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाये गये हैं. वहीं, सभी 21 वार्डों में 84 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये हैं. चुनाव चिह्न मिलने के साथ ही प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ अपने चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे. जिला प्रशासन ने चुनाव चिह्न आवंटन के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं.

अध्यक्ष पद के लिए चिह्न

गोड्डा नगर परिषद और महागामा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एयर कंडीशनर, छड़ी, चूड़ियां, बैटरी टॉर्च, बेंच, बिस्कुट, कंप्यूटर माउस, फव्वारा, रूम कूलर, आइसक्रीम, जूता, कूदने की रस्सी, रूम हीटर, सिलाई मशीन, ड्रिल मशीन सहित 50 से अधिक प्रतीक तय किये गये हैं.

वार्ड पार्षद पदों के लिए चिह्न

वार्ड पार्षद पदों के लिए आलमारी, बेबी वॉकर, बल्ला, मोतियों का हार, साइकिल पंप, डबल रोटी, ब्लैक बोर्ड, चारपाई, स्टूल, लंच बॉक्स, माइक, पैंट, रोड रोलर, रूम हीटर, सिलाई मशीन, मिक्सर ग्राइंडर सहित अन्य कई प्रतीक घोषित किये गये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola