10 दिन से लापता अधेड़ का गड्ढे में मिला शव

Updated:
विज्ञापन

मुर्दाघर में परिजन शव लेकर | Prabhat Khabar Network

गोड्डा में 10 दिन से लापता अधेड़ का शव गड्ढे में मिला. परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या की जताई आशंका. पुलिस जांच में जुटी.

विज्ञापन

गोड्डा. सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के बेलपहाड़ी गांव के पास गुरुवार की शाम पुलिस ने गड्ढे से अधेड़ का शव बरामद किया. मृतक की पहचान सुसनी पिपरा निवासी सकल सोरेन के रूप में हुई है. शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार, सकल सोरेन करीब 10 दिनों पूर्व अपने घर से बेलपहाड़ी हाट में सब्जी बेचने के लिए निकला था. सब्जी बेचने के बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. गुरुवार की शाम ग्रामीणों ने बेलपहाड़ी के पास गड्ढे में सकल सोरेन का शव देखा और इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी. सूचना मिलते ही परिजन व जवान मौके पर पहुंचे. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जमीन विवाद में हत्या की आशंका

सदर अस्पताल में मृतक के पुत्र ने बताया कि गांव के कुछ लोगों के साथ उनके परिवार का जमीन विवाद चल रहा था. उन्हें आशंका है कि उनके पिता की हत्या कर शव को बेलपहाड़ी के पास गड्ढे में फेंक दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल प्रबंधन ने शुक्रवार दोपहर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज, दुमका भेज दिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola