डहुपगार निवासी रामलाल मांझी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 18 Feb 2026 11:32 PM
नाबालिग लड़की बरामद, 164 का बयान कराने के बाद परिजनों को सौंपा
पोड़ैयाहाट पुलिस की कार्रवाई के बाद थाना क्षेत्र के डहुपगार गांव निवासी रामलाल मांझी ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने नाबालिग लड़की को गोड्डा से बरामद कर 164 का बयान दर्ज कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया. विदित हो कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना कांड संख्या 133/25 के तहत धारा 87, 96 बीएनएस के तहत मामला दर्ज था. बीते दिनों न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार को पुलिस ने आरोपी के घर तामिल किया था. इससे पहले आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए फरार चल रहा था. पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि इश्तेहार तमिल करने के बाद बुधवार को आरोपी ने स्वयं न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. नाबालिग को बरामद कर 164 का बयान दर्ज कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










