मोबाइल चोरी के शक में नाबालिग से बर्बरता,पेड़ से बांधकर की पिटाई
मोबाईल चोरी के शक में नाबालिक को पेड़ से बांधा| Prabhat Khabar Network
गोड्डा में मोबाइल चोरी के आरोप में नाबालिग को पेड़ से बांधकर पीटा . ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा. घटना का वीडियो वायरल.
प्रतिनिधि, गोड्डा. गोड्डा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दलदली गांव में मोबाइल चोरी के आरोप में एक नाबालिग को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों का आरोप है कि किशोर ने मोबाइल चोरी की थी. इसी आरोप में उसे पेड़ से बांधकर मारपीट की गयी. घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.
आपके शहर में
पुलिस ने किशोर को थाने लाकर की पूछताछ
मुफ्फसिल थाना पुलिस को किशोर को पेड़ से बांधकर रखने की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने किशोर को मोबाइल चोर बताते हुए पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आयी. पुलिस के अनुसार, मोबाइल धारक की ओर से किशोर के खिलाफ कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था. वहीं, किशोर के पास से भी कोई मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ.
यह भी पढ़ें:
महागामा के भांजपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कट्टा-कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
आवेदन नहीं मिलने पर माता-पिता को सौंपा
किशोर के खिलाफ कोई आवेदन नहीं मिलने के बाद पुलिस ने उसके माता-पिता को थाने बुलाया. वरीय अधिकारियों को मामले की जानकारी देने के बाद पीआर बांड भरवाया गया और किशोर को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
मुफ्फसिल थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा ने बताया कि मोबाइल चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक नाबालिग को पुलिस के सुपुर्द किया था. ग्रामीणों ने कोई लिखित आवेदन देने से इनकार कर दिया. साथ ही किशोर के पास से कोई मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ. वरीय अधिकारियों को सूचित करने के बाद पीआर बांड भरवाकर किशोर को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए